योगासन से बढ़ाइए अपना कद || योग से लंबाई बढ़ाएं

लंबा कद हर किसी की चाहत होती है। आप भी योगासन करके  अपनी लंबाई बढ़ा सकते हैं। आज इस लेख में  लंबाई बढ़ाने वाले योगासन के बारे में बताने जा रहे हैं।  

ताड़ासन

 ताड़ासन एक ऐसी मुद्रा है, जिसे करने  से आपके शरीर में ताकत और स्फूर्ति बनाए रखती है। इससे आपकी में मांसपेशियां बहुत मजबूत होती हैं।  ताड़ासन करने से पैर की मांसपेशियां मजबूत होती और शरीर को मजबूत आधार मिलता है। ताड़ासन फायदा यह है कि लगातार आप इस आसन को करते हैं तो आपके शरीर की लंबाई बढ़ती है।  युवाओं  के लिए योग उनकी लंबाई बढ़ाने के लिए बहुत ही कारगर है।  इस आसन से कंधे मजबूत होते हैं और शरीर की मांसपेशियां ताकतवर बनती है जिस कारण से शरीर का आकार सही दिखाई देता है।  दोस्तों ताड़ासन करने का सही तरीका इस लिंक पर जाकर वीडियो के  माध्यम से सीख सकते हैं। ताड़ासन कैसे करें

वृक्षासन

 वृक्षासन नाम से ही पता चलता है इसमें शरीर को इस तरीके से मोड़ा जाता है कि  अंतिम प्रदर्शन पेड़ जैसी आकृति वाली दिखाई देती है, इसे ही वृक्षासन कहा जाता है।  इस आसन से शरीर का कद बढ़ाया जा सकता है और मांसपेशियां भी मजबूत बनती है।  इस आसन से कंसंट्रेशन बढ़ता है और तनाव से मुक्ति मिलती।

उत्तरासन

 ऊंट की आकृति वाला यह योग आसन उत्तरासन कहलाता है। यह शरीर के बीच के हिस्से की हड्डियों को लचीला बनाता। क्रिकेट मास्टर ग्लैंड के हार्मोन निकलने में उत्तेजित करता है। रीढ़ की हड्डी शक्तिशाली बनती है। इस को नियमित करने से शरीर की मांसपेशियों में खिंचाव होता है और शरीर का कद बढ़ाने में यह फायदेमंद है। इस वीडियो  लिंक पर जाएं और क्या खाएं कि आपको अच्छी नींद आए के बारे में जाने।  सही तरह से उत्तरासन सीखने के लिए लिंक  पर क्लिक करें।

सूर्य नमस्कार

 सूर्यनमस्कार एक पूरा योगासन है। अगर आप जल्दी-जल्दी में हैं तो रोजाना केवल सूर्य नमस्कार ही करें तो भी आप को फायदा होगा क्योंकि इस योगासन से पूरे शरीर की अच्छी खासी एक्सरसाइज हो जाती है। सूर्य नमस्कार 10 से 12 बार करने से  मसल्स मजबूत होते हैं और दिमाग तनावमुक्त होकर केंद्रित रहता है। रोजाना सूर्य नमस्कार करने से वजन नियंत्रित रहता है और शरीर की लंबाई भी बढ़ती है।  सूर्य नमस्कार की अच्छी ट्रेनिंग लेकर ही करना चाहिए। सूर्य नमस्कार सीखने के लिए लिंक

मार्जरी आसन

 इस आसन को मार्जरी आसन इसलिए कहा जाता है क्योंकि मार्जरी का अर्थ  संस्कृत में बिल्ली होती है। यह योगासन बिल्ली की मुद्रा पर आधारित है।  अगर आप 20 साल की उम्र के हैं और आप की लंबाई इतनी तेज गति से नहीं पड़ी है तो इस मार्जरी आसन करें आप की लंबाई बहुत तेजी से बढ़ने लगती है। ऐसे योगासन से शरीर में ब्लड सरकुलेशन और खून में ऑक्सीजन की मात्रा यह सुधार होता है। योगासन से तनाव से भी मुक्ति मिलती है और शरीर की चर्बी भी कम होता है।

परिव्रत-आसन

 जब आप अपने शरीर को पीछे की तरफ झुकाते हैं,  तो यह योग आसन की मुद्रा परिव्रत-आसन कहलाता है।  इस आसन से शरीर को मजबूती मिलती है। आपका शरीर लचीला बनता है। शरीर को बैलेंस बनाता है।  आपके कंधों और बांहों को मजबूत बनाता है।  अच्छी लंबाई पाने के लिए परिव्रत-आसन बहुत सरल और सहज है। प्रतिदिन इस योग आसन से आप अपने शरीर को लचीला ही नहीं बनाते बल्कि अपनी मांसपेशियों को मजबूत करते और आपके शरीर की अतिरिक्त चर्बी भी नष्ट होती है।  पीठ के दर्द से भी छुटकारा  दिलाता है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top
Share via
Copy link
Powered by Social Snap