वजन घटाने के लिए शाकाहारी भोजन || वजन कैसे कम करें

शाकाहारी भोजन करके आप अपने वजन को बड़ा आसानी से संतुलित कर सकते हैं। शाकाहारी खाना खाने वालों के लिए अपना वजन कैसे नियंत्रित करें, इसके बारे में जानकारी किस आर्टिकल में बताने जा रहे हैं।  वजन घटाने के लिए शाकाहारी भोजन  सबसे अच्छा होता है। सही खाना और सही व्यायाम  करके शरीर का वजन आसानी से घटाया जा सकता है। 

योग से से शरीर की लंबाई बढ़ाने के लिए क्लिक करें।  शाकाहारी खाने में क्या इस्तेमाल करें जिससे आपका वजन नियंत्रित रहे। सही पोषण वाला भोजन सब्जियां फल खाने से शरीर स्वस्थ और छरहरा (slim) रहता है। शरीर पर चर्बी जमती नहीं है। एक्टिव रहने और सही भोजन करने से वसा (Fat) शरीर  इकट्ठा नहीं होता है।

पत्तेदार सब्जियां

    सब्जियों में पत्तेदार सब्जियां वजन घटाने में सबसे ज्यादा फायदेमंद होता है। आपको यह सब्जियां खानी चाहिए पत्तेदार साग में कोलार्ड, पालक, स्विस कार्ड है। इसके अलावा गोभी की प्रजाति का एक विशेष केल (kale) हरेदार  सब्जी वजन घटाने में फायदेमंद इसलिए होता है क्योंकि इसमें फाइबर की मात्रा भरपूर होती है। इसमें कार्बोहाइड्रेट की मात्रा कम होती है जिस कारण से शरीर को कम कैलोरी मिलती है। पेट भी भर जाता है और भूख भी नहीं लगती कम कैलोरी के वजह से शरीर हल्का रहता है।

 न्यूट्रिशन इसमें सबसे अधिक होता है विटामिन और एक्टिव ऑक्सीडेंट और मिनरल्स शरीर को जरूरी पोषक तत्व की देते हैं।

ये पत्तेदार सब्जियां अपना वजन घटाने के डाइट प्लान में गोभी, ब्रोकोली, फूलगोभी और ब्रसेल्स स्प्राउट्स सब्जियां शामिल कर सकते हैं। सब्जियों में प्रोटीन की संतुलित मात्रा और फाइबर के कारण कम ऊर्जा इसे खाने में मिलती है इस कारण से यह वजन घटाने में सबसे कारगर सब्जियां है।

 

उबले हुए आलू

 आलू वालों से नमक छिड़क कर खाने से जी आप जरूरी पोषक तत्व मिलता है। शरीर को आप उससे स्वस्थ बनाए रख सकते हैं और वजन घटाने में भी यह कारगर है। आलू में पाया पाया जाने वाला  पोटेशियम आपके सही तो ब्लड प्रेशर  संतुलित रखता है। उबले हुए आलू में  प्रतिरोधी स्टार्ट होता है जो आपके वजन को घटाने में सहायता करता है। 

काली मिर्च

 वजन कम करने के लिए आप काली मिर्च का इस्तेमाल अपने खाने में जरूर करें। क्योंकि जो आपकी भूख को कम करती है इस कारण से आप ज्यादा खाना नहीं खाना चाहते हैं और आपका वजन प्राकृतिक तौर पर अपना कम होने लगता है।  काली मिर्च फैट को जलाने में भी मदद करती हैं। इसलिए इसका सेवन करने वाले की चर्बी  बहुत तेजी से कम होती है।

 

बीन्स

अपनी डाइट प्लान में प्रोटीन से भरपूर बींस को शामिल कीजिए। शरीर की चर्बी को बींस कम करता है। इसकी कई प्रजातियां है जिसका सेवन अपने खाने में कर सकते हैं। आप किडनी बीन्स, ब्लैक बीन्स प्रजाति के सब्जियां वजन कम करने के लिए अपने डाइट प्लान रख सकते हैं। आलू की तरह इसमें भी प्रतिरोधी स्टार्ट होता है जो वजन घटाने में  मददगार साबित होता है। 

 फलियां

 प्रोटीन का अधिक सेवन करके भी हम वजन आसानी से घटा सकते हैं लेकिन पर्याप्त मात्रा में प्रोटीन का इस्तेमाल करना चाहिए इसलिए  फलियां भी आपके आहार योजना का हिस्सा होना चाहिए। प्रोटीन आपकी मांसपेशियों निर्मित करने में मदद करता है। कैलोरी इसमें कम होती है और इसको खाने से भूख भी नहीं लगती है।

 फलियां वजन घटाने के आहार का एक महत्वपूर्ण हिस्सा हैं।  इनमें उच्च मात्रा में प्रोटीन और फाइबर होते हैैं, जो आपकी मांसपेशियों के निर्माण में मदद करती है।  कैलोरी इसमें कम होती है, इसे खाने में भूख भी नहीं लगती है।   इसमें थोड़ी मात्रा में प्रतिरोध ही स्टार्ट होती है जो वजन घटाने में सहायता करती है। 

  साबुत अनाज

 आधुनिक दिनचर्या के कारण साबुत अनाज खाना हम लोगों ने छोड़ दिया। जबकि साबुत अनाज जैसे जई, क्विनोआ और भूरे रंग के चावल  शरीर का वजन घटाने में सबसे अच्छा खाद पदार्थ है।  ओट्स में पाया जाने वाला बीटा ग्लूकोन एक घुलनशील फाइबर होता है। इसे खाने से भूख कम लगती है और पेट की पाचन शक्ति को भी दुरुस्त करती है।  साबुत अनाज में ब्राउन राइस वजन कम करने में सबसे अधिक आसानी से इस्तेमाल किया जा सके वाला खाद पदार्थ है। इसे आप अपने डाइट प्लान में जरूर शामिल कीजिए। क्योंकि इसमें वजन घटाने वाला प्रतिरोधी स्टार्च होता है। 

 सेब का सिरका

 खाना खाने के बाद शरीर में ग्लूकोज की मात्रा बढ़ती है किसी कम करने के लिए सेब का सिरका फायदेमंद साबित होता है। सेब के सिरके का इस्तेमाल करने से आप स्वस्थ रहते हैं। भूख भी कम लगती है।  वजन कम करने का यार एक शानदार तरीका है अपने  खाने में सेब के सिरके का इस्तेमाल कीजिए।

 नट्स

 फाइबर प्रोटीन और अच्छी वाली वसा  अखरोट काजू बादाम  में पाए जाते हैं। नट्स में अच्छा पोषण होता है। सुबह का सबसे बढ़िया पोषण वाला नाश्ता नट्स होता है।   नट्स आपके पाचन शक्ति को बेहतर बनाता है और  वजन नियंत्रित करने में अहम भूमिका निभाता है। 

वजन घटाने के लिए अपने डाइट में शाकाहारी खाने को शामिल कीजिए।  बताए गए इन फूड आइटम से आप अपना वजन आसानी से कटा सकते हैं।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top
Share via
Copy link
Powered by Social Snap